*✍️आम आदमी को लगेगा झटका.... अब पेट्रोल-डीजल के बाद साबुन-सर्फ और भी बहुत चीज़े हुई महंगी....* – RGH NEWS
देश

*✍️आम आदमी को लगेगा झटका…. अब पेट्रोल-डीजल के बाद साबुन-सर्फ और भी बहुत चीज़े हुई महंगी….*

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जेब ढीली कर रखी है. रोजमर्रा के जरूरत की चीजों के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं. पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल, दूध, ब्रेड के महंगे होने बाद अब साबुन, डिटर्जेंट भी महंगे हो गए है.

देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी एचयूएल (HUL) ने व्हील पाउडर के दाम 3.5 फीसदी तक बढ़ा दिए है. इसके अलावा लक्स साबुन की कीमत में भी 8 से 12 फीसदी तक का इजाफा किया गया है. यानी अब ग्राहकों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है.

अब डिटर्जेंट, साबुन के दाम 14 फीसदी तक बढ़ गए है. विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से कंपनियों की लागत बढ़ गई है. लक्स साबुन ब्रिटिश कंपनी यूनिलीवर की सहायक कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का एक चहेता ब्रांड है. लक्स साबुन, कंपनी के उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स में से है जिसे भारत के लगभग सभी घरों में इस्तेमाल किया जाता है.

1. व्हील पाउडर के दाम 3.5 फीसदी बढ़े है. यानी अब आधे किलोग्राम (500 Kg) वाले पैक पर दाम 1-2 रुपये तक बढ़ जाएंगे
2. सर्फ एक्सेल (Surf Excel Easy wash Variant) 1 किलोग्राम के पैकेट के दाम 100 रुपये से बढ़कर 114 रुपये हो जाएंगे.
3 . रिन (Rin) के 1 किलोग्राम पैकेट के दाम 77 रुपये से बढ़कर 82 रुपये हो जाएंगे. आधा किलोग्राम (500 Kg) के दाम 37 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो जाएंगे.
4. लक्स साबुन (Lux Soap) के दाम 12 फीसदी तक बढ़ जाएंगे.
5. लाइफ ब्वॉय साबुन (lifebuoy Sabun) के दाम 8 फीसदी तक बढ़ जाएंगे.

विशेषज्ञों की मानें तो बाकी एफएमसीजी कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ा सकती है. क्योंकि कोरोना कहर के बाद, लागत तेजी से बढ़ रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button