*✍️फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी...विप्रो मे निकली बंपर वेकैंसी...सैलरी होगी तीन लाख से अधिक... जानिए पुरी जानकारी....* – RGH NEWS
देश

*✍️फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी…विप्रो मे निकली बंपर वेकैंसी…सैलरी होगी तीन लाख से अधिक… जानिए पुरी जानकारी….*

RGHNEWS  विप्रो का एलिट नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम, पंजीकरण की शुरुआत 23 अगस्त से हो चुकी है। फुलटाइम कोर्स से डिग्री पूरा करने वाले कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन। इस टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2023 में 30 हजार भर्तियां करने वाला है विप्रो

विप्रो अपने एलिट नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2023 में 30 हजार भर्तियां करने वाला है। ये उन छात्रों के लिए होगा जो अपनी इंजीनियरिंग डिग्री 2022 में पूरी करेंगे।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। पंजीकरण की शुरुआत 23 अगस्त, 2021 से हुई है और इसका समापन 15 सितंबर, 2021 को होगा।

साथ ही 25 से 27 सितंबर के बीच ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए इंजीनियरिंग पास होने की शर्त 2022 है जबकि उम्र सीमा 25 साल रखी गई है।

 योग्यता

– बी.ई./बी. Tech (अनिवार्य डिग्री)/ M.E./M. Tech (5 वर्षीय पाठ्यक्रम)। ये फुलटाइम कोर्स भारत के केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया हो।

– इसमें फैशन टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर एंड फूड टेक्नोलॉजी छोड़ सभी ब्रांच को शामिल किया गया है।

– आपके विश्वविद्यालय के दिशानिर्देशों के अनुसार 60 प्रतिशत या 6.0 सीजीपीए या उसके समकक्ष मार्क्स होने चाहिए।

 केवल फुलटाइम कोर्स वालों को मौका मिलेगा। 10वीं, 12वीं या डिग्री फुलटाइम कोर्स से पूरी होनी चाहिए।

– 10वीं में आपके नंबर 60 प्रतिशत से अधिक होने चाहिए। जबकि 12वीं में भी कम से कम इतने ही नंबर होने चाहिए।

 

इसके तहत चुने गए युवाओं को शुरुआत में सालाना साढ़े तीन लाख रुपये सैलरी मिलेगी। यह पहले 12 महीने तक के लिए लागू होगा। अहम शर्त ये भी है कि पिछले छह महीनों में विप्रो द्वारा आयोजित किसी भी चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेने के पात्र नहीं होंगे।

मूल्यांकन के चरण तक एक बैक लॉग मान्य है। साथ ही चयन होने के बावजूद ये शर्त होगी की कंपनी ज्वाइन करने से पहले उसके सभी बैकलॉग खत्म हो चुके होंगे। साथ ही 10वीं से ग्रेजुएशन तक पढ़ाई के साल में अधिकतम तीन साल का गैप ही मान्य होगा।

उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए या फिर आपके पास किसी और देश का पासपोर्ट है तो पीआईओ या ओसीआई कार्ड होना चाहिए। भूटान और नेपाल के उम्मीदवारों को अपना नागरिक सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

छात्रों का पहले ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। ऑनलाइन मूल्यांकन के तहत 128 मिनट की लंबी परीक्षा होगी। प्रोग्रामिंग टेस्ट के लिए उम्मीदवार जावा, सी, सी ++ या पायथन प्रोग्रामिंग भाषाओं में से चुन सकते हैं। इसके बाद इंटरव्यू होगा और फिर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button