JEE Advanced 2026: JEE Advanced 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा Exam

JEE Advanced 2026 आईआईटी रुड़की ने सोमवार को जेईई एडवांस्ड के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in पर जाकर इसे 17 मई तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का विशेष महत्व होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, कैटेगररी, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड, PwD स्टेटस, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख और समय, अध्यक्ष के हस्ताक्षर और जरूरी गाइड लाइंस जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र के बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसे परिणाम घोषित होने तक सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ेंToday Cg News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
परीक्षा की शेड्यूल
स्क्राइब के लिए पोर्टल 16 मई 2026 को एक्टिव किया जाएगा। 17 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा आयोजित होने वाली है। पेपर-1 का आयोजन सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक होगा। वहीं पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा।
उत्तरों की फोटोकॉपी 21 मई को जारी की जाएगी। 25 मई को प्रोविजनल आंसर-की उपलब्ध होगी। इस पर आपत्ति करने का मौका 26 मई तक दिया जाएगा। फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की जून को घोषित होंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न आईआईटी संस्थानों में बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन मिलेगा।
ऐसे करें डाउनलोड
JEE Advanced 2026सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर “जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां जेईई एडवांस पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें। सारी जानकारी को सत्यापित करें।
इसके बाद इसे डाउनलोड कर लें।
भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें। डिजिटल
कॉपी मान्य नहीं होगी।


