IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन – RGH NEWS
शिक्षा

IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

IOCL Recruitment इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 1,450 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।

 

इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के ट्रेड और डिसिप्लिन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ेंShare Market Outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते बाजार का मूड, गिरेगा या चढ़ेगा शेयर मार्केट? ये फैक्टर करेंगे फैसला

 

 

कुल पद: 1450 पद

 

पदों का विवरण

 

टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन) के कुल 757 पद हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर और अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट) के कुल 588 पद हैं।

डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर और स्किल सर्टिफिकेट होल्डर) के 73 पद हैं।

सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 30 पद (पानीपत और नई दिल्ली लोकेशन के लिए) हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस अकाउंटेंट के 02 पद शामिल हैं।

श्रेणी के आधार पदों का वर्गीकरण

 

अनारक्षित वर्ग के लिए 637, ओबीसी (NCL) के लिए 392, एससी के लिए 276, ईडब्ल्यूएस के लिए 145 और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के लिए 58 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

शैक्षणिक योग्यता : कक्षा 12वीं पास, संबंधित ट्रेड में ITI, 3 साल का डिप्लोमा धारक और किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom) करने वाले आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। एससी और दिव्यांग वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है। पत्राचार या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा मान्य नहीं होंगे।

 

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

 

चयन प्रक्रिया : कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल टेस्ट पास करना होगा।

 

IOCL Recruitmentकितना मिलेगा वेतन: 12 महीने (1 वर्ष) की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पर रखा जाएगा और इस दौरान उन्हें हर महीने नियम के अनुसार वजीफा (Stipend) भी दिया जाएगा इसके अलावा उम्मीदवारों को दुर्घटना बीमा, 1 वर्ष में 32 दिन सामान्य अवकाश और 12 दिन आकस्मिक अवकाश का लाभ मिलेगा। तकनीकी ट्रेड के अप्रेंटिस को सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट और सुरक्षा जूते उपलब्ध कराए जाएंगे। आवास या मकान किराया भत्ता (एचआरए) नहीं दिया जाएगा।

 

महत्वपूर्ण तिथियां

 

ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे

आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026, शाम 5 बजे

दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट जारी होने की संभावित तारीख 20 अगस्त

दस्तावेज सत्यापन की संभावित अवधि 27 अगस्त से 3 सितंबर 2026

पात्रता तय करने की तिथि 31 जुलाई 2026

Related Articles

Back to top button