CBSE Supplementary Exam 2026: CBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के लिए टाइम टेबल जारी, जानिए कब होगा Exam... – RGH NEWS
शिक्षा

CBSE Supplementary Exam 2026: CBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के लिए टाइम टेबल जारी, जानिए कब होगा Exam…

CBSE Supplementary Exam 2026 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा के लिए विषयवार टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 90 विषयों की परीक्षा एक ही दिन आयोजित होने वाली है। सिर्फ 9 पेपर्स के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। बाकी सभी पेपर के लिए की अवधि 3 घंटे होगी।

 

जिन छात्रों का नाम LOC शामिल किया गया है, केवल उन्हें ही पूरक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। जिन्हें मुख्य परीक्षा 2026 में कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो किसी एक विषय में अपना परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हैं, उन्हें भी परीक्षा देने की अनुमति है। 2025 परीक्षा में जिन छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, उनके लिए यह पास होने के लिए आखिरी मौका है।

 

ये भी पढ़ेंAhmedabad Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक घायल

 

कब होगी परीक्षा?

परीक्षाओं के समय की जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। एग्जाम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा इसमें दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन उम्मीदवारों को करना होगा।

 

CBSE Supplementary Exam 2026हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल, पेंटिंग, अप्लाइड आर्ट, योग, ईयरली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे खत्म होंगी। वहीं इंग्लिश, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, इतिहास,पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री बायोलॉजी इत्यादि का पेपर सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button