*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: आंगनबाड़ी वर्कर के 4481 पदों पर निकली बंपर भर्ती…बिना परीक्षा के किया जाएगा चयन….*

पंजाब में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं, इन पदों के लिए अभ्यर्थी अधिकारिक वेबासइट sswcd.punjab.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिनों के अंदर इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य में आंगनबाड़ी वर्कर के 4481 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी है। इस पद के लिए आफलाइन आवेदन जमा करना होगा।
इन पदों पर होगी भर्तियां
आंगनवाड़ी वर्कर – 1170 पद
मिनी आंगनवाड़ी वर्कर – 82 पद
आंगनवाड़ी हेल्पर – 3229 पद
शैक्षणिक योग्यता
आंगनबाड़ी वर्कर और मिनी आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, वहीं आंगनवाड़ी हेल्पर पद के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार चयन किया जाएगा।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को 10 से 15 हजार रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।



