कांग्रेस नेता लापता…ढूंढने वाले को 50 हजार के इनाम का वादा………*

पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Congress Leader Navjot Singh Sidhu) लापता हो गए. इसलिए उनके विधानसभा क्षेत्र में लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं. सिद्धू ने अमृतसर (पूर्व) से विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था इसलिए उनके क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं. ऐसे पोस्टर लगाने से पहले पटियाला स्थिति उनके पुश्तैनी घर में भी ऐसे ही पोस्टर लगाए गए थे.
सिद्धू को लापता बताने वाले इन पोस्टरों में दावा किया गया है कि उन्हें ढूंढने वाले को पचास हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा. ये पोस्टर शहीद बाबा दीप सिंह सेवा सोसाइटी नाम के एक एनजीओ ने ‘गुमशुदा दी तलाश’ शीर्षक से लगाए हैं. सिद्धू जब अमृतसर से सांसद थे तब भी ऐसे ही पोस्टर लगाए गए थे. बताया जाता है कि सिद्धू अपने विधानसभा क्षेत्र में बहुत कम आते हैं. पोस्टर लगाने वाले एनजीओ का कहना है कि कांग्रेस नेता अपने ही क्षेत्र में नहीं आते हैं. इसलिए लोग उन्हें तलाश कर रहे हैं ताकि वो अपना वादा पूरा कर सकें.



