Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, चेक करें डिटेल्स – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, चेक करें डिटेल्स

Chhattisgarh samachar अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका बन सकता है. दुर्ग जिले में शुक्रवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय नया भवन परिसर में रोजगार मेला लगने वाला है. इसमें 1000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग कंपनियां आएंगी. इस रोजगार मेले में 10वीं पास भी शामिल हो सकते हैं.

 

रोजगार मेले में अब तक 15 कंपनियां शामिल होंगी. 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

 

 

यहां करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य होगा.

 

Read more Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 654 और निफ्टी में 162 अंकों की तेजी

बालोद में भी लगेगा प्लेसमेंट कैंप

बालोद में आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गुण्डरदेही में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजीडीसीए, बीएससी नर्सिंग, मेडिकल कोर्स सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए तीन निजी कंपनियों द्वारा कुल 851 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, दुर्ग में 575 पद, सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई में 206 पद और पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, रायपुर में 70 पदों पर भर्ती की जाएगी.

 

Chhattisgarh samacharविभाग ने बताया कि भर्ती से संबंधित रिक्तियों और अन्य जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button