Stock Market closed today: आज 15 जनवरी को शेयर बाजार रहेगा बंद, इस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market closed today: आज, 15 जनवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार ठप रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ही आज बंद हैं, जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स के बीच हल्की असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। बाजार बंद होने की वजह मुंबई में होने वाले बीएमसी चुनाव को बताया गया है।
बीएसई और एनएसई ने आज मुंबई में होने वाले बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) चुनावों के चलते बाजार में अवकाश घोषित किया है। चूंकि दोनों ही प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों के मुख्यालय मुंबई में स्थित हैं, इसलिए सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेडिंग पर रोक लगाई गई है। इसी वजह से आज इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी और अन्य सेगमेंट में दिनभर कोई कारोबार नहीं होगा। हालांकि, निवेशकों के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट पूरी तरह बंद नहीं रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम के सत्र में कारोबार सामान्य रूप से शुरू होगा यानी कमोडिटी ट्रेडर्स को पूरी छुट्टी नहीं मिलेगी।
Read more Rashifal: आज इन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में होगा मान-सम्मान, पढ़े दैनिक राशिफल
चुनाव के कारण शेयर बाजार बंद
यह पहली बार नहीं है जब चुनाव के कारण शेयर बाजार बंद रखा गया हो। इससे पहले भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग पर ब्रेक लगाया गया था। आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार हफ्ते में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है और शनिवार-रविवार को बंद रहता है। इसके अलावा, प्रमुख राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बाजार में छुट्टी होती है।



