FD New Rates: बैंक अचानक क्यों बढ़ा रहे FD पर इंटरेस्ट रेट? ये दो बैंक दे रहे 8.30% तक रिटर्न, चेक करें पूरी लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

 FD New Rates: बैंक अचानक क्यों बढ़ा रहे FD पर इंटरेस्ट रेट? ये दो बैंक दे रहे 8.30% तक रिटर्न, चेक करें पूरी लिस्ट

 FD New Rates अगर आप अपने पैसों को सुरक्षित रखकर उस पर बढ़िया कमाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश के दो बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने अपनी Fixed Deposit (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। ये दो बैंक हैं यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक  और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

 

 

बाजार के जोखिम से हटकर, कमाई करने के लिए एफडी एक बहुत ही सुनहरा मौका है, जहां न बाजार के उतार-चढ़ाव का डर रहता है और न ही पैसा डूबने का। हालांकि स्मॉल फाइनेंस बैंक भले ही अपनी एफडी पर ज्यादा ब्याज दें, लेकिन ये बाकी सरकारी और प्राइवेट बैंक की तरह उतने सेफ नहीं होता है।

 

read more Bihar News: बिहार में चलती ट्रेन में खूनी खेल, लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के ऊपर चलाई गोलियां

 

ब्याज दर में कितना हुआ इजाफा?

1. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई दरें:

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है और नई दरें 11 जून से लागू भी हो गई हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी 501 दिन की विशेष एफडी योजना पर ब्याज दर बढ़ा दी है, जिसके बाद 501 दिन की एफडी करवाने पर निवेशकों को 7.80 फीसदी का तगड़ा ब्याज मिलेगा। वहीं अगर आप सीनियर सिटिजन हैं तो आपको 501 दिन की एफडी पर 8.30 फीसदी का ब्याज मिल सकता है।

 

 

बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट के ब्याज को लेकर भी कुछ अपडेट किया है। अगर आपके खाते में 10 लाख रुपये से ज़्यादा का बैलेंस है, तो ये बैंक आपको सालाना 7% का ब्याज देगा। वहीं, 1 लाख से 10 लाख रुपये तक की रकम पर आपको 6% सालाना ब्याज मिलेगा।

समयावधि सामान्य दर (% सालाना)
सीनियर सिटीजन दर
7 – 14 दिन 4.00% 4.00%
15 – 45 दिन 4.00% 4.00%
46 – 60 दिन 4.75% 5.25%
61 – 90 दिन 5.00% 5.50%
91 – 164 दिन 5.00% 5.50%
165 दिन – 6 महीने 5.50% 6.00%
6 महीने से ज्यादा – 201 दिन 6.25% 6.75%
202 दिन – 364 दिन 6.25% 6.75%
12 महीने (1 साल) 7.50% 8.00%
12 महीने और 1 दिन 6.50% 7.00%
12 महीने 1 दिन से ज्यादा – 500 दिन 6.50% 7.00%
501 दिन (स्पेशल टेन्योर) 7.80% 8.30%

 

 

2. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई दरें:

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने निवेशकों को राहत देते हुए 30 महीने की एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है। बैंक ने 30 महीने की एफडी पर ब्याज दर 7.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दी है साथी ही वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये दर 7.75 प्रतिशत से बढ़कर 7.90 प्रतिशत हो गई है। मालूम हो कि नई दरें 10 जून 2026 से लागू हो गई हैं।

समयावधि (Tenure) ब्याज दर (% सालाना) सीनियर सिटीजन दर
7 दिन से 1 महीना 15 दिन 3.50% 4.00%
1 महीना 16 दिन से 3 महीने 4.75% 5.25%
3 महीने 1 दिन से 6 महीने 5.25% 5.75%
6 महीने 1 दिन से 12 महीने (1 साल) 6.35% 6.85%
12 महीने 1 दिन से 15 महीने 7.10% 7.60%
15 महीने 1 दिन से 18 महीने 7.00% 7.50%
18 महीने 1 दिन से 24 महीने (2 साल) 7.00% 7.50%
24 महीने 1 दिन से 30 महीने 7.10% 7.60%
30 महीने 1 दिन से 36 महीने (3 साल) 7.40% 7.90%
36 महीने 1 दिन से 45 महीने 7.00% 7.50%
45 महीने 1 दिन से कम… 6.75% 7.25%

 

स्मॉल फाइनेंस बैंक कितने सुरक्षित हैं?

ज्यादा रिटर्न के बावजूद निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा को लेकर होती है। वित्तीय विश्लेषकों का कहना है कि स्मॉल फाइनेंस बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लाइसेंस प्राप्त हैं और सख्त रेगुलेटरी देखरेख में काम करते हैं। ये संस्थान विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और कम सुविधा वाले वर्गों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।

 

 FD New Ratesइसके अलावा, इन बैंकों में ₹5 लाख तक के डिपॉजिट, डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के नियमों के तहत पूरी तरह सुरक्षित और बीमित हैं, जो रिटेल निवेशकों के लिए सरकारी गारंटी का सुरक्षा कवच प्रदान करता है।

 

 

Related Articles

Back to top button