tata motors: 1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत – RGH NEWS
बिजनेस

tata motors: 1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

tata motors टाटा मोटर्स की सभी पैसेंजर कार 1 जुलाई से महंगी होने जा रही हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने शुक्रवार को अपनी पैसेंजर कार की कीमतों में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि ये बढ़ोतरी इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) दोनों की कीमतों में होगी। TMPV ने शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

 

टाटा मोटर्स ने बताई गाड़ियों की कीमत बढ़ाने की वजह
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने शेयर मार्केट एक्सचेंजों को दी जानकारी में कहा कि गाड़ियों की कीमत में की जाने वाली ये बढ़ोतरी, बढ़ती इनपुट लागत और लगातार महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए की जा रही है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “हालांकि, टाटा मोटर्स इन बढ़ी हुई लागतों का एक बड़ा हिस्सा खुद उठा रही है, लेकिन इस बदलाव के जरिए कुछ असर ग्राहकों पर भी डाला जा रहा है।”

 

1 अप्रैल को ही बढ़ी थीं टाटा मोटर्स की गाड़ियों की कीमतें
कंपनी ने कहा कि कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होंगी, ताकि ये पक्का किया जा सके कि हर गाड़ी की कुल वैल्यू बनी रहे। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने आखिरी बार इसी साल 1 अप्रैल को अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई थीं।

 

 

30,000 रुपये तक महंगी होंगी मारुति सुजुकी की गाड़ियां
टाटा से पहले, मारुति सुजुकी ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने मई में ही अपनी सभी गाड़ियों की कीमत में 30,000 रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया था। मारुति सुजुकी की नई कीमतें 15 जून से बुक की जाने वाली गाड़ियों पर लागू होगी।

 

महंगाई के दबाव में कंपनी ने लिया फैसल

मारुति सुज़ुकी इंडिया ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वो महंगाई के दबाव और लागत बढ़ने की वजह से जून 2026 से अपने सभी गाड़ियों की कीमतें 30,000 रुपये तक बढ़ाएगी। हालांकि, कीमत में बढ़ोतरी की सटीक रकम हर मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगी।

 

 

read more Retail inflection: खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े, खुदरा महंगाई मई में बढ़कर 3.93% हुई

 

1 जुलाई से 2 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी बीएमडब्ल्यू की गाड़ियां

tata motorsजर्मनी की लग्जरी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया 1 जुलाई से अपने सभी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही है। इसमें बीएमडब्ल्यू के साथ-साथ मिनी की भी सभी गाड़ियां शामिल हैं। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने बताया कि 1 जुलाई से उनकी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button