Credit Card New Rules: इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, 15 जून से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम

Credit Card New Rules प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित कई बदलाव किए हैं। नए नियम 15 जून से लागू होने वाले हैं। इस बात की जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.indusind.bank.in पर दी है। डायनेमिक करंसी कन्वर्जन फीस, संशोधित लेट पेमेंट चार्जेस, फ्यूल ट्रांजेक्शन फीस ट्रांसपोर्ट पर संशोधित ट्रांजेक्शन फीस लागू होने वाले हैं। इंटरेस्ट कैलकुलेशन के तरीके में बदलाव हुआ है।
15 जून से यदि कोई कार्ड होल्डर अब तक पार्शियल पेमेंट कर रहा था। लेकिन मौजूदा महीने में उसे ड्यू डेट पर या उससे पहले पूरा पेमेंट कर दिया है, तो पिछले स्टेटमेंट के क्लोजिंग बैलेंस पर पेमेंट की तारीख तक ब्याज लगता रहेगा। यह ब्याज अगले महीने के स्टेटमेंट में जोड़ा जाएगा। कार्ड होल्डर को ब्याज मुक्त अवधि का फायदा तभी मिलेगा, जब अगले महीने के स्टेटमेंट का पूरा पेमेंट किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंRe NEET Admit Card 2026: NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
इन नए नियमों को भी जानें
फ्यूल ट्रांजेक्शन फीस अब कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगा। 30,000/50,000 रुपये अधिक ट्रांजेक्शन होने पर कुल ईंधन खर्च पर 1%+जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा।
डायनेमिक कन्वर्नजन फीस में भी बदलाव किया गया है। यह भी कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगा। उपयोगकर्ताओं को 1% मार्कअप फीस+जीएसटी या 2%+ जीएसटी का भुगतान शुल्क के तौर पर करना पड़ सकता है।
एयर MCC को छोड़कर ट्रांसपोर्ट पर ट्रांजेक्शन फीस में भी बदलाव किया गया है। 40,000 रुपये से ज्यादा कुल खर्च पर एक प्रतिशत शुल्क लगेगा। जीएसटी का भुगतान भी करना होगा। एमसीसी कोड 4111, 4112, 4784 और 4131 शामिल नहीं किया गया।
यस बैंक क्रेडिट कार्ड के नए नियम भी 15 जून से होंगे लागू
Credit Card New Rules15 जून से यस बैंक भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू करने जा रहा है। जिसमें कैश एडवांस फीस, ऑटो डेबिट कार्ड फेलियर चार्ज, कैश डिपॉजिटऔर चेक डिपॉजिट शुल्क शामिल हैं। यदि कोई व्यक्ति कार्ड को फिर से इशू करवाता है, तो उसे 199 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा फॉरेक्स मार्क-अप फीस में भी संशोधन किया गया है, जो कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगा। शुल्क 2% से लेकर 3.50% के बीच होगा।



