छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: मानव तस्करी का भंडाफोड़! अंबिकापुर पहुंची बस से 20 युवक-युवतियों को किया रेस्क्यू

Chhattisgarh news। सरगुजा जिले में मानव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। देर शाम झारखंड से अंबिकापुर पहुंचे अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर रॉयल बस से 20 युवक-युवतियों को रेस्क्यू किया गया। इनमें 16 युवतियां और 4 युवक शामिल हैं। रेस्क्यू किए गए युवक-युवतियों में अधिकांश नाबालिग होने की आशंका है।

 

 

जानकारी के अनुसार, सभी को झारखंड के भंडरिया क्षेत्र से कर्नाटक ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें अलग-अलग कंपनियों में नौकरी दिलाने और अधिक वेतन का लालच देकर कर्नाटक भेजने की तैयारी की गई थी। सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं सामाजिक संगठन एमएसवीपी (MSVP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

 

 

Read more Cg News: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृति उपरांत निरस्त प्रकरणों पर दावा आपत्ति आमंत्रित

 

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जिला बाल संरक्षण इकाई और सामाजिक संगठन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करीब 20 लोगों को मानव तस्करी के जरिए कर्नाटक ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर संबंधित विभागों ने बस स्टैंड पहुंचकर कार्रवाई की और सभी युवक-युवतियों को रेस्क्यू किया।

 

Chhattisgarh newsसभी युवक-युवतियों को रेस्क्यू करने के बाद उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। अधिकारियों द्वारा उनके परिवार, पहचान और यात्रा के उद्देश्य से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button