Moradabad Road Accident: भीषण सड़क हादसा; रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Moradabad Road Accident उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादस सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो सवार सभी लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
कैसे हुआ हादसा?
यह भीषण दुर्घटना कटघर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुई, जहां रोडवेज बस और सवारियों से भरे टेंपो के बीच सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बेहद तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने आए टेंपो पर नियंत्रण नहीं रख सकी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो चकनाचूर हो गया और सवार लोग सड़क पर दूर तक गिर पड़े।
ये भी पढ़ें – RBI MPC: RBI ब्याज दरों में कटौती को लेकर कर सकती है बड़ा ऐलान, महंगाई और GDP को ध्यान में रखकर लिया जाएगा फैसला
मृतकों की पहचान –
हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार है:
- संजू (अब्दुल्लाहपुर निवासी)
- सीमा
- आरती
- अभय
- सुमन
ये सभी लोग कटघर क्षेत्र के रफातपुर गांव में शादी में शामिल होने आए थे। हादसे में घायल छह अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बस की ओवरस्पीडिंग (Overspeeding Road Accident) मानी जा रही है। हाईवे पर तेज गति से दौड़ रही रोडवेज बस ने अचानक सामने आए टेंपो को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया और उसमें बैठे सभी लोग दब गए।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
Moradabad Road Accidentघटना की सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे पर जाम हटाने के लिए क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



