देश

kolkata Massive Fire: भीषण अग्निकांड, होटल में आग लगने से 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

kolkata Massive Fire कोलकाता से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। कोलकाता में मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर बने एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसकर 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक होटल में आग आज देर रात दो बजे के बाद लगी। इस होटल के ज्यादातर लोग बांग्लादेश के सीमावर्ता इलाके के रहने वाले थे और बांग्लादेश से इलाज के लिए कोलकाता आए थे। रात के तीन बजे के बाद घटनास्थल से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

read more Rashifal For Today : आज इन राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन, बनेंगे सभी अटके काम, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

 

छह पुरुष, दो महिलाओं, एक बच्चे सहित नौ की मौत

kolkata Massive Fireकहा जा रहा है कि कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित एक G+4 इमारत में भीषण आग लगने से छह पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के सूत्रों ने बताया कि इस घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा इमारत से करीब 60 लोगों को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूत्रों ने बताया कि आग बुझा दी गई है। होटल के खिलाफ आरोप है कि होटल पर आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। हालांकि कहा जा रहा है कि कम से कम दो घंटे के कौशिश के बाद आग पर अभी काबू पा लिया गया है।

 

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button