Tulsi Vivah 2026: 20 या 21 नवंबर जानिए कब है तुलसी विवाह? यहां जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Tulsi Vivah 2026 तुलसी विवाह के दौरान तुलसी के पौधे का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ पूरे विधि-विधान से कराया जाता है। वैसे तो इस पवित्र अनुष्ठान को देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक कभी भी संपन्न किया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर इसका आयोजन कार्तिक शुक्ल द्वादशी के दिन किया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और फिर शाम के समय शुभ मुहूर्त में तुलसी विवाह का अनुष्ठान पूर्ण करते हैं। आइए जानते हैं कि इस वर्ष तुलसी विवाह की सही तिथि क्या है और इसे किस प्रकार संपन्न कराया जाता है।
कार्तिक महीने में तुलसी विवाह कब है?
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष तुलसी विवाह का आयोजन 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 06:31 बजे से आरंभ होकर अगले दिन तड़के 04:56 बजे तक रहेगी। हालांकि, जो लोग अपनी पारिवारिक परंपरा या मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी विवाह करना चाहते हैं वे अपनी सुविधानुसार उसी दिन इस शुभ अनुष्ठान को संपन्न कर सकते हैं।
तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2026
ब्रह्म मुहूर्त – 05:01 AM से 05:55 AM
अभिजित मुहूर्त – 11:46 AM से 12:28 PM
गोधूलि मुहूर्त – 05:25 PM से 05:52 PM
सायाह्न सन्ध्या – 05:25 PM से 06:46 PM
तुलसी विवाह कैसे करें
तुलसी विवाह प्रदोष काल में करना सबसे उत्तम माना जाता है।
तुलसी विवाह कराने के लिए तुलसी के पौधे को आंगन या घर की छत पर एक चौकी पर रखें।
इसके बाद तुलसी के गमले में गन्ना गाड़ें और उसी पर लाल चुनरी की सहायता से सुंदर मंडप तैयार कर लें।
फिर गमले में भगवान शालिग्राम को स्थापित करें।
इसके बाद तुलसी माता और शालिग्राम भगवान को हल्दी लगाएं। साथ ही थोड़ी हल्दी गन्ने के मंडप पर भी लगाएं।
इसके बाद फल-फूल चढ़ाएं और तुलसी के पौधे के पास एक घी का दीपक जलाकर रखें।
फिर फेरे की रस्म निभाने के लिए घर का कोई पुरुष सदस्य भगवान शालिग्राम को हाथ में उठाकर तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करे।
इस रस्म के दौरान भगवान शालिग्राम और तुलसी के पौधे के ऊपर सिंदूरी रंग में रगे हुए चावल डाले जाएं।
फेरे के बाद कपूर जलाकर तुलसी माता और शालिग्राम भगवान की आरती उतारें।
अंत में भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांट दें।
Tulsi Vivah 2026विवाह संपन्न होने के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी ब्राह्मण को दान-दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Rgh एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)