Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के Exam

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी।
12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल


कब से कब तक होंगी परीक्षाएं ?
12वीं बोर्ड परीक्षा – 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक
10वीं बोर्ड परीक्षा – 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक
डिप्लोमा एग्जामिनेशन इन फिजिकल ट्रेनिंग – 12 मार्च से 20 मार्च 2027 तक
डिप्लोमा इन फिजिकल ट्रेनिंग के पहले और दूसरे साल की परीक्षाएं (CG Board Exam Time Table) भी इसी दौरान होंगी।
1 जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल
बोर्ड के रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच होगा। ये परीक्षाएं स्टूडेंट्स के अपने स्कूल में ही कराई जाएंगी। बोर्ड ने साफ कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा या प्रोजेक्ट के काम में अब्सेंट रहने वाले स्टूडेंट्स को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। इसके लिए किसी को स्पेशल परमिशन भी नहीं मिलेगी।
बोर्ड के बाहरी एग्जामिनर ही लेंगे प्रैक्टिकल एग्जाम
प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए बाहरी एग्जामिनर की नियुक्ति शिक्षा मंडल की ओर से की जाएगी। स्कूल अपनी मर्जी से बाहरी एग्जामिनर नियुक्त नहीं कर सकेंगे। अगर कोई स्कूल ऐसा करता है, तो वहां कराई गई प्रैक्टिकल परीक्षा मान्य नहीं होगी। वहीं, स्कूल में पढ़ाने वाले संबंधित विषय के टीचर को ही इंटरनल एग्जामिनर बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट का काम भी स्कूल में ही सब्जेक्ट के टीचर की देखरेख में कराया जाएगा।
31 जनवरी तक पोर्टल पर भरने होंगे नंबर
प्रैक्टिकल एग्जाम और प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद स्कूलों को 31 जनवरी 2027 तक स्टूडेंट्स के नंबर ऑनलाइन दर्ज करने होंगे। अगर कोई स्कूल तय तारीख के बाद नंबर दर्ज करता है या उनमें बदलाव करवाता है, तो पोर्टल दोबारा खोलने के लिए हर दिन 1000 रुपये फीस देनी होगी। फीस जमा होने पर संबंधित स्कूल का पोर्टल 2 दिन के लिए खोला जाएगा।
स्टूडेंट्स से नहीं ली जाएगी लेट फीस
Chhattisgarh news शिक्षा मंडल ने साफ निर्देश दिए हैं कि नंबर दर्ज करने में देरी होने पर लगने वाली फीस स्कूल को ही जमा करनी होगी। किसी भी हाल में यह पैसा स्टूडेंट्स से नहीं लिया जा सकेगा।