*✍️लॉकडाउन में शराब नहीं मिलने पर चार दोस्तो ने पी ली स्प्रिट दो की हुई मौत...चारो कर रहे थे पार्टी…* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️लॉकडाउन में शराब नहीं मिलने पर चार दोस्तो ने पी ली स्प्रिट दो की हुई मौत…चारो कर रहे थे पार्टी…*

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में पान, गुटका-तंबाकू व शराब की दुकानें बंद करा दी गई है। जिसके चलते नशा करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नशे की लत को पूरा करने के लिए अब वो कुछ भी खाने-पीने के लिए तैयार हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर का है, जहां शराब नहीं मिलने पर स्प्रिट पीने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर बताए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र के लालगंगा स्थित राजीव आवास की है। रविवार की शाम चार दोस्त पार्टी मनाने के लिए शराब नहीं मिलने पर मेडिकल से एक स्प्रिट की बोतल ली थी।स्प्रिट पीने के बाद चारों की तबियत अचानक खराब होने लगी। परिजनों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान विजय कुमार चौहान और राजू छुरा की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवकों का इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button