जन्माष्टमी का पावन पर्व साल 2025 में 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुछ ऐसे कार्य भी आप इस दिन कर सकते हैं जिससे राहु और शनि के बुरे प्रभाव भी दूर होंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इन कार्यों के बारे में।
साल 2025 में शनिवार के दिन ही कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा ऐसे में अगर आप भगवान कृष्ण को इस दिन काले तिल के बने लड्डू चढ़ाते हैं तो शनि देव और भगवान कृष्ण दोनों की ही कृपा आप पर बरसती है।
शनि का अंक 8 है और भगवान कृष्ण का जन्म भी अष्टमी तिथि या आठ तारीख को ही हुआ था। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत रखता है तो उसे शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा करने से और घर में एक मोरपंख लाने से राहु की बुरी दशा का असर भी खत्म हो जाता है। मोरपंख को आप भगवान कृष्ण को अर्पित कर सकते हैं, या फिर इसे पूजा स्थल पर भी रख सकते हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ये आसान उपाय राहु और शनि को शांत करके आपके जीवन में शुभता ला सकते हैं। इन उपायों से आपको आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।