बिजनेस

Gold and Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंची चांदी

Gold and Silver Price Today घरेलू बाजार में सोना-चांदी की की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव गिरकर 2,09,560 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इससे पहले चांदी का भाव 23 मार्च 2026 को इससे नीचे आया था। वहीं, सोने की कीमतों में भी गिरावट जारी है।

 

Read more Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

 

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

 

नवरात्रि के दौरान अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहें है तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। सोना और चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी है। चांदी की कीमत गिरकर ऐसे स्तर पर पहुंच गई है, जहां यह आखिरी बार 23 मार्च 2026 को देखी गई थी। वहीं, सोने के भाव में भी लगातार गिरावट जारी है। 15 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। कीमतों में इस गिरावट के पीछे रुपये की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव अहम वजह माने जा रहे हैं।

 

 

MCX पर चांदी 6 महीने के निचले स्तर पर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव 2,09,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, चांदी का भाव इससे नीचे आखिरी बार 23 मार्च 2026 को आया था। इससे चांदी की कीमतों में आई गिरावट का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, सोने की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है। MCX पर आज सोने 1,47,515 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

 

क्यों सस्ता हो रहा सोना?

Gold and Silver Price Todayसोने और चांदी की कीमतें घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर भी निर्भर करती हैं। रुपये में मजबूती आने से विदेश से सोना-चांदी खरीदना अपेक्षाकृत सस्ता हो सकता है। इससे घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव पड़ता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये को मजबूती देने के उद्देश्य से हाल ही में कई कदम उठाए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,083.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button