Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पूजा कन्नौजे को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

Chhatisgarh News : रायपुर, 12 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा एवं बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार भाटापारा जिले की ग्राम लटुआ निवासी कु. पूजा कन्नौजे, पिता मोरध्वज कन्नौजे को श्रम विभाग के माध्यम से योजना के तहत 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।
पूजा ने इस राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई में किया है। शासन से मिली इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली है। यह सहयोग उनके लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
पूजा कन्नौजे ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से उन्हें अपनी पढ़ाई में मदद मिली है। उन्होंने इस सहायता को अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
One Comment