*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ राजधानी में आज हुई जोरदार बारिश….आंधी और गरज के साथ होगी तेज बारिश…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…जाने आपके जिले का हाल…*

RGHNEWS 16 से 19 अप्रैल को, छत्तीसगढ़, दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी के साथ मेघ गर्जना और बारिश देखी गईं। उत्तर पश्चिमी भारत के लिए यह पहला व्यापक और तीव्र प्री मानसून एपिसोड था। आज भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दोपहर बाद से ल भरी आंधी के दौरान तेज हवाएं चल रही है। आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, बस्तर संभाग के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। रायपुर राजधनी में भी मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। यहां पर तेज बारिश के साथ साथ हवाएं भी चल रही है। रायपुर मौसम विभाग की माने तो ऐसा ही हाल प्रदेश के कई जिलों का है। आने वाले 48 घंटो में ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में प्रदेश के बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार और जांजगीर जिलों में बारिश हो सकती है।



