झारखंड में भी 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्ताह का लॉकडाउन, सरकार ने लिया फैसला – RGH NEWS
देश

झारखंड में भी 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्ताह का लॉकडाउन, सरकार ने लिया फैसला

रांची. कोरोना चेन को तोड़ने के लिए झारखंड सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन  लगाने का फैसला लिया है. सरकार ने 22 अप्रैल की शाम से 29 अप्रैल की शाम तक यानी 7 दिन के लॉनडाउन लगा दिया है. इसे सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की.

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित कई अधिकारी शरीक हुए. बैठक में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है.

बता दें कि दो दिन पहले हुई सर्वदलीय बैठक में जेएमएम और बीजेपी ने लॉकडाउन की वकालत की थी. बाद में कांग्रेस की तरफ से भी ये मांग सामने आई. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने फोन पर बातकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लॉकडाउन की जरूरत पर जोर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button