*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:भारत में कोरोना का तांडव जारी ...24 घंटे में 2 लाख 75 हजार 306 लोग कोरोना संक्रमित..देशभर में कोरोना से 24 घंटे में इतने लोगों की हुई मौत...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:भारत में कोरोना का तांडव जारी …24 घंटे में 2 लाख 75 हजार 306 लोग कोरोना संक्रमित..देशभर में कोरोना से 24 घंटे में इतने लोगों की हुई मौत…*

RGHNEWS भारत में कोरोना वायरस का तांडव जारी है और नए मामलों तेजी से बढ़ने के साथ-साथ मौत के आंकड़ों में भी लगातार वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के सारे रिकॉर्ड टूट गए. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में कुल 2.75 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इससे पहले रविवार (18 अप्रैल) को देशभर में कोरोना वायरस के 2.61 लाख नए मामले दर्ज किए गए थे.

24 घंटे में 275306 लोग हुए संक्रमित

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 75 हजार 306 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 1625 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 50 लाख 57 हजार 767 हो गई है और 1.75 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक कोविड-19 से 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 848 लोग ठीक हुए हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों में स्वस्थ होने की दर में लगातार गिरावट आई है और यह 86 प्रतिशत पर पहुंच गई है. इसके साथ ही एक्टिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं और देशभर में 19 लाख 23 हजार 877 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल संक्रमितों की संख्या का 12.76 फीसदी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button