छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️शादी में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल….मास्क नहीं पहनने पर 500 का जुर्माना…मंत्री ने दी जानकारी…सरकार का नया नियम…*

RGHNEWS कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार फिर से खख्ती बरतने जा रही है। पहले की तरह शादी में लोगों की उपस्थिति को लेकर नए नियम बना रही है। वहीं मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ 500 रुपए का जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना के बढ़ते मामलों के रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी है। बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नियम बन रहा है। नियमों में पहले की तरह फिर से शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों की ही उपस्थिति हो सकती है। वहीं मास्क नहीं पहनने पर 500 का जुर्माना लगाया जा सकता है।।



