Vivo: 5500mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Vivo: 5500mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने एक और सस्ता फोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह Vivo T5 सीरीज का यह चौथा फोन है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G और Vivo T5x 5G भारतीय बाजार में उतार चुकी है। इसे Vivo T5e के नाम से पेश किया गया है। यह इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन है, जिसे कंपनी ने 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया है।

 

Read more IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, 194 यात्रियों में मचा हड़कंप, राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग

 

Vivo T5e की कीमत

वीवो का यह स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट – 4GB RAM + 64GB में आता है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसे दो कलर ऑप्शन – एयरो ब्लू और शैडो ग्रे में पेश किया गया है। वीवो इसके अलावा जल्द ही भारतीय बाजार में S2 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस फोन से जुड़ी जानकारियां और लॉन्च डेट सामने आई है। इस फोन को अगले महीने भारत में पेश किया जा सकता है।

 

Vivo T5e के फीचर्स

Vivo T5e को कंपनी ने 6.74 इंच के HD+ रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इस फोन में कंपनी ने LCD पैनल का इस्तेमाल किया है, जिसका रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस सस्ते स्मार्टफोन को कंपनी ने IP65 रेटिंग के साथ पेश किया है। फोन में वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ-साथ मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

 

इस सस्ते फोन में Unisoc T7225 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह सस्ता फोन सिंगल 8MP के रियर कैमरा के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

 

Vivo T5e में 5,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसके साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। वीवो के इस सस्ते फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, डुअल सिम कार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 

Related Articles

Back to top button