बिजनेस

IndiGo flight emergency landing: IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल होने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, 224 यात्री थे सवार

IndiGo flight emergency landing एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद इंडिगो की फ्लाइट का इंजन फेल होने मामला सामने आया है. दोनों ही मामलों में फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गईं. लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट की तरह आज चेन्नई एयरपोर्ट पर भी हड़कंप मच गया था. एयरपोर्ट अधिकारियों में अफरा-तफरी मची और आनन-फानन में रनवे खाली कराकर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया. फुल सिक्यारिटी के बीच एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई तो यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने भी राहत की सांस ली. प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों और क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू करके मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया.

 

Read more Chhattisgarh top news: आज है छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें

 

विमान का बायां इंजन हुआ था फेल

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट 6E-723 कोलकाता से चेन्नई आ रही थी. फ्लाइट में करीब 224 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे लैंडिंग करने से ठीक पहले अचानक विमान डगमगाने लगा. पायलट ने चेक किया तो विमान के बाएं इंजन में खराबी पता चली. पायलट ने इंजन फेल होने की खबर ATC को दी तो उन्होंने इमरजेंसी की घोषणा करके इमरजेंसी लैंडिंग के इंतजाम कराए. इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान को रनवे-25 पर सुरक्षित उतारा गया, इस दौरान एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड रनवे पर तैनात रही.

 

read more Chhattisgarh top news: आज है छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें

एअर इंडिया फ्लाइट में आया टर्बुलेंस

कुछ दिन पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस के कारण बड़ा हादसा होने से बचा था. यह फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी कि अचानक लैंडिंग से ठीक पहले डगमगाने लगी. फ्लाइट में टर्बुलेंस आया था, जिस वजह से विमान तेजी से करीब 300 मीटर नीचे आया, जिस वजह से विमान के अंदर चीख पुकार मच गई. सीटों से उछलकर यात्री इधर-उधर गिरे, वहीं उनका सामान भी बिखर गया. हादसे में 17 पैसेंजर घायल हुए थे, जिन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में भर्ती कराना पड़ा था. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, वहीं एअर इंडिया ने भी विभागीय जांच शुरू की हुई है.

 

Read more Chhatisgarh news: 3400 करोड़ का शराब घोटाला मामला में कांग्रेस नेता रामगोपाल अरेस्ट, पांच दिन के रिमांड पर

 

फ्लाइट का पायलट 2 डोप टेस्ट में फेल

IndiGo flight emergency landingबता दें कि एअर इंडिया हादसे की जांच करते हुए प्रोटोकॉल के तहत पायलट का डोप टेस्ट कराया गया, जिसमें वह फेल हो गया. दूसरे डोप टेस्ट की रिपोर्ट पर फेल आई है, ऐसे में कहा जा रहा है कि विमान में टर्बुलेंस की वजह पायलट था.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button