बिजनेस

Share market: कल गुरु नानक जयंती पर बंद रहेगा भारतीय शेयर बाजार, जानें MCX टाइमिंग और सेटलमेंट नियम

Share market शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करने वालों के लिए नवंबर के आखिरी हफ्ते से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है. 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में देश के प्रमुख शेयर बाजार NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में कारोबार बंद रहेगा. इसका सीधा मतलब है कि मंगलवार को न तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में कोई हलचल होगी और न ही इक्‍व‍िटी या इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में खरीद-बिक्री हो पाएगी. हालांकि, कमोडिटी बाजार के कारोबारियों के लिए थोड़ी राहत है क‍ि MCX पर सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग चालू रहेगी.

 

 

24 नवंबर को NSE और BSE क्यों बंद रहेंगे?

साल 2026 की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण ट्रेडिंग हॉलिडे रखा गया है. इस दिन इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कामकाज नहीं होगा, इसलिए इंट्राडे ट्रेडिंग करने वालों या रोजाना पोजीशन बनाने वालों को अपनी योजना पहले से बना लेनी चाहिए.

 

Read more Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल अवकाश का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

 

MCX पर सुबह बंद, शाम को मिलेगी ट्रेडिंग की सुविधा

24 नवंबर को कमोडिटी मार्केट का समय शेयर बाजार जैसा नहीं रहेगा. MCX पर सुबह का सेशन बंद रहेगा, जबकि शाम के सत्र में सोना, चांदी और कच्चे तेल जैसे कमोडिटी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स में कारोबार किया जा सकेगा. शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक कमोडिटी मार्केट खुला रहेगा . हालांक‍ि अंतिम समय संबंधित कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से अलग हो सकता है, इसलिए अपने ब्रोकर या MCX शेड्यूल से कंफर्म जरूर कर लें.

 

24 नवंबर को सेटलमेंट हॉलीडे का क्या असर पड़ेगा?

Share market24 नवंबर को केवल ट्रेडिंग ही बंद नहीं है, बल्कि यह सेटलमेंट हॉलीडे (Settlement Holiday) भी है. इसका असर आपके फंड और शेयरों के हिसाब-किताब पर दिख सकता है. पिछले कारोबारी दिन के सौदों से मिलने वाला पैसा या अन्य क्रेडिट छुट्टी के दिन आपके ट्रेडिंग खाते में नजर नहीं आ सकता है. पैसे निकालने (Withdrawal) या नए सौदों के लिए फंड इस्तेमाल करने की प्रक्रिया बदले हुए सेटलमेंट शेड्यूल के मुताबिक पूरी होगी, इसलिए पहले ही अपने ब्रोकर से समयसीमा चेक कर

ख़बर शेयर करें:

Back to top button