*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में यहां लगा टोटल लॉकडाउन!… पूरा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित… कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जारी हुआ आदेश…* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में यहां लगा टोटल लॉकडाउन!… पूरा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित… कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जारी हुआ आदेश…*

RGHNEWS  धमतरी- कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश, प्रदेश सहित जिले में भी अनेक प्रयास किया जा रहे हैं। इसके तहत जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें कुरूद तहसील के ग्राम करगा में लगातार पॉजीटिव केस बढ़ना पाया गया। इसके मद्देनजर अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व कुरूद सुनील शर्मा ने कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव एवं रोकथाम को ध्यान में रख शासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेश के तहत आगामी आदेश तक करगा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

जारी आदेश के तहत चिन्हांकित क्षेत्र की सभी दुकान एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरूद एस.एन.वर्मा द्वारा प्रभारी अधिकारी के तौर पर कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के जरिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में मेडिकल इमरजेंसी को छोड़ सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन तथा मनरेगा कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button