ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने की शादी, शादी की तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स को चौंकाया – RGH NEWS
मनोरंजन

ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने की शादी, शादी की तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स को चौंकाया

भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। रविवार देर रात 9.40 बजे जैवलिन थ्रोअर नीरज ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें पोस्ट कीं। फोटोज में उनकी पत्नी हिमानी, मां सरोज देवी और शादी का मंडप नजर आया।

ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने की शादी, शादी की तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स को चौंकाया

नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा, जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, नीरज और हिमानी की शादी 2 दिन पहले हुई थी। नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी से जुड़ीं तस्वीरें रविवार को शेयर कीं। जिसमें परिवार के लोग भी साथ बैठे नजर आ रहे हैं। नीरज की शादी की सूचना परिवार के अलावा किसी को नहीं थी।

Read more : Malaika Arora Dance: Malaika Arora ने लूटा महफिल? ऐसा डांस कभी नहीं देखा होगा…

शादी की तस्वीरें पोस्ट कर चौंकाया
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर सभी को चौंकाया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपना और पत्नी हिमानी का नाम लिखा और दिल का इमोजी बनाया। उन्होंने इंग्लिश में लिखा, ‘सभी के आशीर्वाद का शुक्रगुजार हूं, जो हमारे इस मोमेंट में भागीदार बने। प्यार में बंधे, हमेशा के लिए खुश।’

 

जाने कौन हैं नीरज की पत्नी हिमानी?
नीरज ने अपने ही राज्य हरियाणा के सोनीपत जिले के लड़सौली गांव की रहने वाली हिमानी के साथ 7 फेरे लिए। हिमानी के पिता चांद राम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से करीब 2 महीने पहले ही रिटायर हुए। हिमानी के पिता ने गांव में खेल स्टेडियम बनाया है। वे यहां खिलाड़ियों को सर्कल कबड्‌डी खिलाते हैं।

Related Articles

Back to top button