Cg News: शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,28 नवंबर तक कड़ाके की ठंड की संभावना – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,28 नवंबर तक कड़ाके की ठंड की संभावना

Cg News छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। इसलिए अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। इस दौरान अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिक एस.के. मंडल के अनुसार इस वर्ष कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। वर्ष 2014 में 17 नवंबर को 9.9 और 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद से नवंबर माह में कभी भी न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गिरा था।
इस वर्ष 18 नवंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चार-पांच दिनों से इस अंचल में शुष्क हवा के चलने से वायुमंडलीय नमी की कम होती मात्रा की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई है। शुष्क हवाओं के कारण सरगुजा संभाग सहित पूरा उत्तर छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है।
सामान्य से 4.7 डिग्री कम है न्यूनतम तापमान
पिछले 3 से 4 दिनों से सरगुजा संभाग में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मंगलवार की रात का तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
28 नवंबर तक कड़ाके की ठंड की संभावना
Cg News मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि फिलहाल कोई विक्षोभ सक्रिय नहीं दिख रहा है। इसलिए आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है। 28 नवंबर के बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button