शिक्षा

“CBSE ” बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी यहां देखे 10वीं और 12वीं कि डेट शीट

CBSE Date Sheet

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा कि छात्रों के लिये जरूरी सूचना है CBSE बोर्ड ने साल 2025 की परीक्षा की तारीखों कि घोषणा कर दी है। जिससे स्टूडेंट्स अपनी डेटशीट CBSE की ऑफिसियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। डेटशीट को आसानी से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड की के अनुसार

जैसा कि पहले सीबीएसई बोर्ड की ओर से कहा गया था और अब जारी हुई डेटशीट के अनुसार CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू होंगी और पहला पेपर फिजिकल एजुकेशन का होगा। इसके अलावा कक्षा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 को इंग्लिश के पेपर के साथ शुरू होंगी। इस बार CBSE ने पिछले कुछ सालों से चली आ रही परंपरा से हटकर बड़े विषयों की परीक्षाएं पहले करवाने का फैसला किया है।

कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट

दिनांकविषय
15 फरवरी, 2025शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी, 2025भौतिक विज्ञान / फिजिक्स
22 फरवरी, 2025व्यवसाय अध्ययन / बिजनेस स्टडीज
24 फरवरी, 2025भूगोल
27 फरवरी, 2025रसायन विज्ञान
8 मार्च, 2025गणित – मानक / एप्लाइड गणित
11 मार्च, 2025इंग्लिश इलेक्टिव / इंग्लिश कोर
19 मार्च, 2025अर्थशास्त्र / इकॉनॉमिक्स
22 मार्च, 2025राजनीति विज्ञान / पॉलिटिकल साइंंस
25 मार्च, 2025जीव विज्ञान / बायोलॉजी
26 मार्च, 2025लेखांकन
1 अप्रैल, 2025इतिहास
4 अप्रैल, 2025मनोविज्ञान / साइकोलॉजी

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

दिनविषय
15 फरवरी, 2025इंग्लिश कम्युनिकेटिव / इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर
20 फरवरी, 2025विज्ञान
22 फरवरी, 2025फ्रेंच / संस्कृत
25 फरवरी, 2025सामाजिक विज्ञान
28 फरवरी, 2025हिंदी कोर्स ‘ए’ / ‘बी’
10 मार्च, 2025गणित
18 मार्च, 2025सूचना प्रौद्योगिकी / इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र और उनके अभिभावक ऊपर दिए लिंक या फिर आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट का PDF वर्जन भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अब पूरे फोकस के साथ अपने एग्जाम की तैयारी करना शुरू कर दें। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in को चेक करते रहें।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button