Cg News:छत्तीसगढ़ मे मवेशियों के झुंड से टकराई ट्रेन, 13 गायों की हुई दर्दनाक मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:छत्तीसगढ़ मे मवेशियों के झुंड से टकराई ट्रेन, 13 गायों की हुई दर्दनाक मौत

Cg News बैकुंठपुर: कोरिया ज़िले के बैकुंठपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां ट्रेन से कटकर 13 गोवंशों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन के सामने अचानक गायों का झुंड आ गया। जिससे कटकर 13 गोवंशों की मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना खरवत रेलवे फाटक के पास की है। जहां अचानक चलती ट्रेन के सामने गायों का झुंड आ गया। जिससे 13 गायों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चरचा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और गायों के शव को हटाया जा रहा है।

Cg News आपको बता दें कि इससे पहले तखतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें पांच गायों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, यहां अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी गायों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर पड़े शवों से टकराकर एक बाइक सवार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Related Articles

Back to top button