Aadhaar Card Update Rules:आधार कार्ड में ये 8 गलतियां; बैंक, पैन और पासपोर्ट का काम में आ सकती है रुकावट – RGH NEWS
बिजनेस

Aadhaar Card Update Rules:आधार कार्ड में ये 8 गलतियां; बैंक, पैन और पासपोर्ट का काम में आ सकती है रुकावट

Aadhaar Card Update Rules आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है. बैंक खाता खुलवाना हो, नया सिम कार्ड लेना हो, पैन कार्ड लिंक करना हो या फिर पासपोर्ट बनवाना- हर जगह आधार की जरूरत पड़ती ही है.

 

लेकिन कई बार हम अनजाने में आधार कार्ड में दर्ज छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं. नतीजा यह होता है कि जब कोई जरूरी काम आता है, तो केवाईसी (KYC) फेल हो जाता है या आवेदन रिजेक्ट हो जाता है. आधार से जुड़ी वे कौन सी 8 आम गलतियां हैं, जो आपके बैंकिंग, पैन और सरकारी योजनाओं से जुड़े कामों में रुकावट बन सकती हैं, यहां जान‍िये.

 

नाम की स्पेलिंग गलत होना

अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग में छोटी सी भी गड़बड़ी है, तो आपको इन कामों में परेशानी हो सकती है:

 

पैन-आधार लिंकिंग

बैंक अकाउंट और म्यूचुअल फंड KYC

पासपोर्ट एप्लीकेशन

EPFO (पीएफ क्लेम)

ध्यान दें कि आधार में आपका नाम आपके बाकी सभी मुख्य दस्तावेजों से पूरी तरह मैच करता हो.

read more Rashifal For Today : आज इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ, धन लाभ से लेकर मान-सम्मान तक बनेंगे योग, पढ़िए दैनिक राशिफल!

 

जन्मतिथि (Date of Birth) में गड़बड़ी

गलत जन्मतिथि की वजह से उम्र के वेरिफिकेशन में दिक्कत आती है. इससे सरकारी नौकरियों के फॉर्म, पेंशन स्कीम, कॉलेज एडमिशन और पासपोर्ट बनने में देरी या अड़चन आ सकती है.

 

पुराना या गलत पता

अगर आप किसी नए शहर या राज्य में शिफ्ट हो गए हैं और आधार में पता अपडेट नहीं कराया है, तो यह आपकी मुसीबत बढ़ा सकता है. पुराना पता होने से डाक्यूमेंट्स की डिलीवरी, पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन और स्थानीय सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत होती है.

 

मोबाइल नंबर का लिंक न होना या बंद होना

आधार से एक्टिव मोबाइल नंबर का लिंक होना सबसे ज्यादा जरूरी है. बिना लिंक नंबर के आपको ओटीपी (OTP) नहीं मिलेगा. ओटीपी न मिलने पर आप e-KYC, ऑनलाइन आधार अपडेट और कई सरकारी सुविधाओं का फायदा नहीं उठा सकेंगे.

 

 

बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट न कराना

उम्र के एक तय पड़ाव (5 और 15 साल) पर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है. अगर फिंगरप्रिंट या आइरिस (आंखों की स्कैनिंग) से वेरिफिकेशन बार-बार फेल हो रहा है, तो बायोमेट्रिक अपडेट तुरंत करा लें.

 

ईमेल आईडी रजिस्टर्ड न होना

हालांकि ईमेल जोड़ना अनिवार्य नहीं है, लेकिन अगर आपकी ईमेल आईडी रजिस्टर्ड रहती है, तो आधार से जुड़े नोटिफिकेशन और अलर्ट आपको तुरंत ईमेल पर मिल जाते हैं.

 

पैन या बैंक रिकॉर्ड्स से डिटेल्स मैच न होना

अगर आपके बैंक खाते, पीएफ या पैन में लिखा नाम/जन्म तिथि आधार के रिकॉर्ड्स से अलग है, तो आपका वित्तीय केवाईसी (Financial KYC) अटक सकता है.

 

नियमित रूप से डिटेल्स चेक न करना

ज्यादातर लोग तब तक आधार कार्ड पर ध्यान नहीं देते जब तक कोई काम अटक न जाए. समय-समय पर अपने आधार की जानकारी चेक करते रहें ताकि किसी भी गलती का पहले ही पता चल सके.

 

क्यों जरूरी है आधार को अपडेट रखना?

आधार आपकी पहचान का मुख्य जरिया है. इसे अपडेट रखने से आपको ये फायदे मिलते हैं:

 

बिना किसी रुकावट के बैंकिंग और वित्तीय केवाईसी

तुरंत पीएफ (EPFO) क्लेम सेटलमेंट

एलपीजी (LPG) सब्सिडी और सरकारी स्कीम का सीधा फायदा

आसान पासपोर्ट वेरिफिकेशन और नया सिम कार्ड मिलना

Aadhaar Card Update Rulesआधार कार्ड में की गई एक छोटी सी लापरवाही आपके बड़े काम रोक सकती है. इसलिए आज ही अपने आधार कार्ड को ध्यान से चेक करें और अगर उसमें नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर से जुड़ी कोई गलती है, तो उसे तुरंत UIDAI के नजदीकी केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन सही करवाएं.

 

Related Articles

Back to top button