✍️जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार में विश्व एड्स दिवस 2020 का आयोजन… पूरे सप्ताह भर विभिन्न निकटस्थ ग्रामों में किए जाएंगे परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन….

RGHNEWS प्रशांत तिवारी तमनार_ विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर 2020 के अवसर पर जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संयंत्र के प्रवेश
, द्वार गेट क्रमांक एक, दो और तीन एवं संयंत्र के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों ट्रेकर्स को रेड रिबन, बैच, पंपलेट का वितरण कर जागरूक करने का प्रयास किया गया, साथ ही टीम सीएसआर के कर्मचारियों द्वारा एचआईवी एड्स का संकेतिक चिन्ह रेड रिबन लगाकर एवं परिचर्चा कर संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं विश्व एड्स दिवस के अवसर पर क्षेत्र में समुदाय व युवाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता सप्ताह का आयोजन विभिन्न ग्रामों में दिनांक 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक किया जाएगा। वही अपराहन में विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम काचकोबा में श्री राम लाल राठिया के मुख्य आतिथ्य, श्री घूराऊ राम राठिया, सरपंच ग्राम पंचायत कचकोबा की अध्यक्षता एवं श्री राजेश रावत, प्रबंधक जेपीएल तमनार के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजेश रावत ने कहा की वर्तमान समय में एचआईवी एड्स पूरे विश्व के लिए एक घातक समस्या बनी हुई है। हमारे देश में एचआईवी पॉजिटिव लोग अधिकतर 15 से 49 आयु वर्ग के हैं और इसी आयु वर्ग के लोग देश की उत्पादकता में सर्वाधिक योगदान करते हैं। श्री रावत ने कहा कि इस समस्या का समुचित निदान संबंधित विषय की संपूर्ण जानकारी एवम् जागरूकता ही है। इसका एकमात्र निराकरण जन जागरूकता है जिसके माध्यम से इसके प्रसार को रोका जा सकता है ज्ञातव्य हो कि विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह भर संयंत्र के निकट ग्रामों में में 2 दिसंबर को चितवाही, 3 दिसंबर को ग्राम राबो, 4 दिसंबर को लिबरा, 5 दिसंबर को झरना, 6 दिसंबर को महलोई एवम् 7 दिसंबर को ग्राम छर्राटांगर में जन जागजागृक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान युवाओं को, समुदाय, ट्रेकर्स को विभिन्न माध्यमों प्रश्न मंच, मूवी प्रदर्शन एवम् गोष्ठी का आयोजन कर विस्तृत जानकारी स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों, जेपीएल हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जावेगी।
इस अवसर श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष सीएसआर जेपीएल तमनार ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार पूरे 7 दिनों तक विभिन्न गोद ग्रामों में युवाओं, समुदाय, ट्रकर्स एवं वर्कर्स के मध्य विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगी साथ ही उन्हें एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगी। जेपीएल सदैव ही क्षेत्र में स्वास्थ्य वातावरण निर्माण में सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन करती आ रही है और यह प्रयास आगे भी निर्बाध रूप से जारी रहेगी।



