शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, भाई के सात फेरे लेने के बाद पेड़ से लटकती मिली लाश

कुशीनगर. यूपी के कुशीनगर जिले में शादी के एक दिन पहले दूल्हा (Groom) घर से गायब हो गया. शादी (Marriage) के दिन तक घरवाले उसे तलाश करते रहे, लेकिन सोमवार देर शाम तक वह नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने बड़े भाई को दूल्हा बनाकर शादी सम्पन्न कराई. लेकिन शादी की रस्में अभी पूरी भी नहीं हुई थीं कि एक दिन पहले से गायब छोटे बेटे का शव पेड़ से लटकता मिला. इसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.
में कुंवर टोला की है. जानकारी के अनुसार दूल्हा शादी वाले दिन से एक दिन से पहले दाढ़ी बनवाने जाने की बात कह कर घर से निकला था. शादी के दिन भी देर शाम तक नहीं लौटा. कुंवर टोला के पास सड़क किनारे उसका शव पेड़ से लटकता मिला. गांव के लोगों ने उसकी पहचान कुंवर टोला 28 वर्षीय निवासी प्रेम के रूप में की.



