*CCTNS आरक्षकों व डॉयल 112 स्टाफ की एसपी लिये मीटिंग....रिस्पांस टाइम को महत्वपूर्ण बताते हुए डॉयल 112 स्टाफ को तत्पर रहने के निर्देश... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*CCTNS आरक्षकों व डॉयल 112 स्टाफ की एसपी लिये मीटिंग….रिस्पांस टाइम को महत्वपूर्ण बताते हुए डॉयल 112 स्टाफ को तत्पर रहने के निर्देश…

 

CCTNS ऑपरेटर्स को रोजनामचा व FIR ऑनलाईन एण्ट्री करने के निर्देश*….

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 01.10.2020 को पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी थानों में कार्यरत CCTNS आरक्षकों एवं डॉयल 112 की ERV राइनो में कार्यरत स्टाफ की मीटिंग लिया गया । सुबह 11 बजे पहली मीटिंग CCTNS स्टाफ के साथ ली गई, उसके बाद डॉयल 112 स्टाफ के साथ बैठक हुई ।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा CCTNS ऑपरेटर्स (आरक्षक) को रेंज आई.जी. श्री दीपांशु काबरा द्वारा CCTNS के संबंध में दिये गये निर्देशों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर कार्य की प्रगति एवं कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी लिया गया । उन्होंने हर थाने में रोजनामचा लेखन एवं FIR एण्ट्री को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए । मीटिंग में एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा बताये कि सभी थानों में ऑनलाइन रोजनामचा लेखन, FIR व डाटा एण्ट्री का कार्य किया जा रहा है, जहां नेटवर्किंग की समस्या है, वहां आफलाइन कम्प्युटर में एण्ट्री की जा रही है । पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित ऑपरेटर्स को थाने के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को कम्प्युटर में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करने तथा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने को कहा गया है । साथ ही एडिशनल एसपी को अच्छे कार्य कर रहे ऑपरेटर्स को पुरस्कृत करने कहा गया है ।

डॉयल 112 स्टाफ के साथ मीटिंग में चर्चा करते हुये बोले कि आज परेशानी में फंसा हर व्यक्ति 112 नंबर पर कॉल कर पहले सूचना देता है या मदद मांगता है। इस इमरजेंसी सेवा के जरिये पुलिस का जवान सबसे पहले घटनास्थल पहुंचकर पीडित को मदद पहुंचाता है इसलिये डॉयल 112 स्टाफ का रिस्पांस बहुत अच्छा होना चाहिये । इवेंट पर पहुंचकर शिष्टतापूर्वक लोगों से व्यवहार करें । रोड़ एक्सीडेंट, मेडिकल इमरजेंसी के इवेंट पर पीडित को तत्काल मदद पहुंचाये । यदि कभी रोड़ एक्सीडेंट, ट्राफिक जाम, मारपीट की जानकारी बिना इवेंट के मिलती है तो स्वयं से इवेंट क्रिएट कर मौके पर पहुंचे, ERV राइनो की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी ड्यूटी रजिस्टर में दर्ज कर अपने थाना प्रभारी तथा कन्ट्रोल रूम रायगढ़ को बतावें । साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को ERV वाहन का उपयोग अन्य कार्यों में न करने की हिदायत दिया गया है । मीटिंग में श्री पुष्कर शर्मा (प्रशिक्षु IPS), एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा, कन्ट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक एल.पी. तिवारी के साथ डायल 112 स्टाफ व सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स उपस्थित थे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button