दो प्रधान आरक्षक हुये सेवा निवृत्त, एसपी कार्यालय में दी गई ससम्मान विदाई.... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

दो प्रधान आरक्षक हुये सेवा निवृत्त, एसपी कार्यालय में दी गई ससम्मान विदाई….

RGHNEWS प्रशांत तिवारी  जिला पुलिस बल रायगढ़ में सेवारत प्रधान आरक्षक जगत राम सिदार अपने स्वास्थगत कारणों से सेवानिवृत्ति लेने तथा प्रधान आरक्षक जयलाल चौहान अधिवार्षता आयु 62 वर्ष पूर्ण करने उपरांत आज पुलिस कार्यालय रायगढ़ में उन्हे विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ससम्मान विदाई दी गई है ।

कार्यक्रम में सीमित संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षकों को सभी ने माल्यार्पण कर दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दिये । पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस विभाग को दी गई लम्बी सेवा के लिये विभाग की ओर से आभार प्रकट किये तथा शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया । उन्होंने दोनों सेवानिवृत्तों को जीवन की दूसरी यात्रा में भी सामाजिक सरोकारों से जुडकर सामाज एवं अपने परिवार के लिये अच्छे कार्य करने के लिये शुभकामनाएं दिये । दोनों प्रधान आरक्षक लम्बे समय से पुलिस लाइन उर्दना में कार्यरत थे । रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे ने दोनों को आज्ञाकारिता एवं अनुशासित कर्मचारी बताये । कार्यक्रम में डीएसपी गरिमा द्विवेदी, डीएसपी बेनेडिक्ट मिंज तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button