ग्राम औरदा (पुसौर) में जुआ खेलते 07 पकड़ाये, फड से 35,500 रूपये जप्त....तलवार लहराते युवक पर लैलूंगा थाने में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही……. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

ग्राम औरदा (पुसौर) में जुआ खेलते 07 पकड़ाये, फड से 35,500 रूपये जप्त….तलवार लहराते युवक पर लैलूंगा थाने में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही…….

RGHNEWS प्रशांत तिवारी  दिनांक 30.09.2020 के शाम पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम औरदा, झीलमिली खार में 52 पत्तों से जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को मुखबिर सूचना पर पकड़े । थाना पुसौर के सहायक उप निरीक्षक इंगेश्वर यादव के हमराह 07 आरक्षकों को थाना प्रभारी टी.आई. गौरीशंकर दुबे द्वारा जुआ, अवैध शराब पर कार्यवाही के लिये रवाना किया गया था । पुलिस टीम द्वारा सूचना पर जुआ रेड किया गया जिसमें आरोपीगण 1-राधे श्याम अग्रवाल पिता मुरारी लाल अग्रवाल उम्र 48 साल सा0 बेलादुला थाना चक्रधरनगर 2- शंभु प्रसाद साव पिता स्व0 दुर्योधन साव उम्र 38 साल सा0 पडिगांव थाना पुसौर 3-मिथलेश प्रधान पिता स्व0 सनत प्रधान उम्र 32 साल सा0 पडिगांव 4- बलराम साहु पिता चंन्द्रशेखर साहु उम्र 34 साल सा0 पडिगांव थाना पुसौर 5- टिकेश्वर गुप्ता पिता लाभो राम गुप्ता उम्र 52 साल सा0 केसापाली थाना पुसौर 6- सिद्धराम देवागन पिता अमृत लाल देवागन उम्र 65 साल सा0 संजय नगर 7-देवब्रत विश्वाल पिता श्यामल विश्वाल उम्र 38 साल सा0 कोडातराई को पकड़े जिनके फड एवं पास से जुमला रकम 35,500 रूपये व 52 पत्ती तास, एक बोरा जप्त किया गया है । आरोपियों पर थाना पुसौर में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

(2) दिनांक 30/09/2020 को थाना लैलूंगा में सूचना मिला कि बाजारपारा मोहल्ला में अंकित पाण्डेय खुली तलवार लेकर उत्पात मचा रहा है । सूचना पर तत्काल टी.आई. अमित सिंह द्वारा सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का के हमराह स्टाफ भेजकर सुक्षापूर्वक अंकित पाण्डेय को हिरासत में लेकर आने निर्देशित किये । स्टाफ को बाजारपारा मोहल्ला में अंकित पाण्डेय पिता स्व0 विनोद पाण्डेय उम्र 20 साल निवासी बाजारपारा लैलूंगा एक लोहे का धारदार तलवार लहराते हुए मोहल्ले में घूमते मिला जिसे सुरक्षापूर्वक पकड़कर थाना लाये । आरोपी से एक लोहे की तलवार जप्त कर आरोपी पर 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button