RGHNEWS ब्रेकिंग:- एक युवक की दो हिस्सों में कटी मिली लाश..कलमी JSPL केबिन के आस पास मिली है... जांच में जुटी कोतरा रोड पुलिस.. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग:- एक युवक की दो हिस्सों में कटी मिली लाश..कलमी JSPL केबिन के आस पास मिली है… जांच में जुटी कोतरा रोड पुलिस..

 

RGHMEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। रायगढ़ क्षेत्र से सनसनी खबर निकल कर आई यहां एक युवक की लाश ट्रेन की पटरी से कटी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की उम्र करीब 30 साल के आसपास की होगी। मामला रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना अंतर्गत का है।

युवक की लाश कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कलमी जेएसपीएल केबिन के पास मिली है। पुलिस को सूचना आज सुबह 6:00 बजे के आसपास मिली कुछ लोगों ने पुलिस को फोन करके इसके बारे में बताया। मौके पर कोतरा रोड थाना प्रभारी एवं पेट्रोलिंग टीम पहुंची है।

 

कोतरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया रही है और शिनाख्त की कोशिश में लगी है। मृतक ने आत्महत्या की है यह यह एक हादसा है या कुछ और.. अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है पोस्टमार्टम के बाद कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button