राहुल-प्रियंका गिरफ्तार..धक्कामुक्की में राहुल गिरे, यूपी पुलिस ने गिरेबां पर हाथ डाला; कांग्रेस नेता ने पूछा- देश में क्या सिर्फ मोदी जी चल सकते हैं? – RGH NEWS
राजनीतिक

राहुल-प्रियंका गिरफ्तार..धक्कामुक्की में राहुल गिरे, यूपी पुलिस ने गिरेबां पर हाथ डाला; कांग्रेस नेता ने पूछा- देश में क्या सिर्फ मोदी जी चल सकते हैं?

  • 14 सितंबर को हाथरस में दलित युवती से दुष्कर्म हुआ था, 28 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के इकोटेक-1 थाना इलाके में गिरफ्तार कर लिया। पुलिसवाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी। इस बीच धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल के हाथ में चोट लगी है।

राहुल और प्रियंका को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर गेस्ट हाउस ले गई। एक पुलिस अफसर ने कहा कि राहुल-प्रियंका से वापस लौटने को कहा जाएगा, नहीं मानेंगे तो कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोनों नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।

राहुल ने कहा, “पुलिस ने मुझे धक्का दिया, लाठी चार्ज किया, मुझे जमीन पर गिराया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी ही चल सकते हैं? क्या सामान्य आदमी नहीं चल सकता। हमारी गाड़ियां रोकी गई थीं, इसलिए हमने पैदल चलना शुरू किया। मैं गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलना चाहता हूं, ये मुझे रोक नहीं पाएंगे।”

पुलिस से हुई बहस
पैदल हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जब रोका गया तो उन्होंने सवाल किया कि किस कानून के तहत उन्हें रोका जा रहा है. इसी पर पुलिस ने कहा कि धारा 144 और महामारी एक्ट के तहत. इस पर राहुल ने पूछा बताइए मुझे धारा 144 क्या होती? इस बहस के बीच राहुल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि हमने उन्हें यहां रोक दिया है. इन लोगों ने महामारी एक्ट का उल्लंघन किया है. माननीय हाईकोर्ट की अवमानना हो रही है. हम इन्हें आगे नहीं जाने देंगे.

राहुल गांधी से धक्का-मुक्की
इस पहले एक तस्वीर यह भी देखने को मिली कि राहुल गांधी धक्का-मुक्की के बाद जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे जवानों ने उठाया. तस्वीरों में दिख रहा है कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के धक्के से गिरे, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें धक्का दिया और लाठियों से मारा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button