*✍️क्राइम पेट्रोल व सावधान इंडिया मे काम करने वाली 2 एक्ट्रेस चोरी के मामले में हुई गिरफ्तार……लॉकडाउन में नहीं मिला काम तो चोरी के लिए ये अपनाया हथकंडा....* – RGH NEWS
देश

*✍️क्राइम पेट्रोल व सावधान इंडिया मे काम करने वाली 2 एक्ट्रेस चोरी के मामले में हुई गिरफ्तार……लॉकडाउन में नहीं मिला काम तो चोरी के लिए ये अपनाया हथकंडा….*

मुंबई । दो एक्ट्रेस को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों एक्ट्रेस क्राइम पेट्रोल व सावधान इंडिया जैसे टीवी के मशहूर शो की एक्ट्रेस रही है। इन टीवी सीरियल्स के अलावे दोनों ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है। टीवी की ये एक्ट्रेस CCTV में भी वारदात के वक्त कैद हुई थी। कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के कारण सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनों पैसों की कमी से जूझ रही थीं. उनका एक दोस्त आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता है. दोनों वहां रहने के लिए कुछ दिन पहले आए थे.पेइंग गेस्ट ने आरे पुलिस को टीवी एक्ट्रेस सुरभि सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव (25) और मोसिना मुख्तार शेख (19) पर उसके पैसों की पोटली चोरी करने का शक जताया. पुलिस की तहकीकात के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तब वे दोनों एक्ट्रेसेज बाहर जाते हुए दिखीं.

आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके में स्थित एक पॉश बिल्डिंग में रहने वाले शख्स के घर 18 मई को यह दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर गई थी.उसी दौरान वे दोनों उस घर में पहले से मौजूद पेइंग गेस्ट के लॉकअप में रखे 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से रफूचक्कर हो गईं.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब का है जब आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके में स्थित एक पॉश बिल्डिंग में रहने वाले शख्स के घर 18 मई को यह दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर गई थी. उसी दौरान उस घर में पहले से मौजूद पेइंग गेस्ट के लॉकर में रखे 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से रफूचक्कर हो गईं थी.चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button