छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: बैंक के गार्ड की हत्या कर लाखों की लूट… सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट…जिले में मचा हड़कंप…*

दुर्ग । गुरूवार की शाम भिलाई स्थित एक बैंक में तैनात गार्ड की हत्या कर लाखों रूपए लूटकर आरोपी ले गये है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे दूर्ग जिले में हडकंप मच गया है। हालांकि पुलिस ने घटना के बाद गांव के ही तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना भिलाई थाना 3 के नंदौरी गांव की है। यहां पर स्थित सेवा सहकारी बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी हरीशंकर वर्मा की गुरूवार को सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद बैंक के अंदर घुसकर आरोपियों ने आठ से दस लाख रूपए लूट कर ले गये है। इस घटना के बाद एसपी प्रसांत ठाकुर ने एक विशेष टीम बनाकर जांच के आदेश दिये है, जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



