Terrirost Elimniated: जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार.. – RGH NEWS
देश

Terrirost Elimniated: जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार..

Terrirost Elimniated जम्मू-कश्मीर से बुधवार को बड़ी खबर सामने आई है। आतंक के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चनापोरा इलाके में हुए एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा का कमांडर जाकिर गनी मारा गया है। अधिकारियों ने बताया है कि एनकाउंटर वाली जगह से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं थीं, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई। इसके बाद मारे गए आतंकवादी का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान जाकिर गनी के तौर पर की गई है।

 

 

भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

जानकारी के मुताबिक, आतंकी जाकिर गनी किसी बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में था। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। सेना की राष्ट्रीय रायफल्स, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी को मारा गया। दरअसल, शोपियां में शनिवार से सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी था। सेना को आतंकी के छिपे होना का इनपुट मिला था। इसके बाद इलाके में कार्रवाई शुरू की गई थी।

 

आतंकी के बारे में क्या पता लगा?

मारा गया आतंकी जाकिर गनी कुलगाम का रहने वाला था और उसने साल 2024 में लश्कर ज्वाइन किया था। सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में उसे A+++ कैटेगरी का आतंकी घोषित किया गया था। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि वहां कोई और आतंकवादी छिपा न हो और इलाके को सुरक्षित किया जा सके।

 

Read more CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की रफ्तार धीमी होगी, तापमान में बढ़ोतरी के आसार

एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी

Terrirost Elimniatedआपको बता दें कि शोपियां के सैदापोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एंटी-टेरर ऑपरेशन अब 5वें दिन में एंट्री ले चुका है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है और तलाशी अभियान चला रही है। इस एनकाउंटर को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने X हैंडल पर कहा- “आप भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! SOG शोपियां ने RR और CRPF के साथ मिलकर चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।”

Related Articles

Back to top button