*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग कोरोना का टीका लगवा सकेंगे,PM मोदी का ऐलान…जानें केंद्र की गाइडलाइंस

RGHNEWS एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। मोदी सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए।
जानिये फैसले की अहम बातें
1. वैक्सीन उत्पादक कंपनियों को सप्लाई का 50% राज्यों को देने की छूट दी गई है. कंपनियां अब ओपन मार्केट में भी पहले से निर्धारित कीमत पर वैक्सीन मुहैया करा सकती हैं.
2. राज्य सरकारों को अधिकार दिया गया है कि वो अतिरिक्त वैक्सीन की डोज निर्माता कंपनियों से ले सकेंगी. इसके अलावा 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने की छूट भी है.
3. 1 मई से खुले बाजार में वैक्सीन उपलब्ध होगी लेकिन टीका लेने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. जिसके तहत कोविन प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड करना होगा.
4. भारत सरकार अपने हिस्से के 50% टीके को राज्य सरकारों को देगी, जिसका आधार ये होगा कि उस राज्य में एक्टिव केस कितने हैं. कोविड मैनेजमेंट कैसा है? टीके की बर्बादी किस स्तर पर हो रही हैं? ये भी ध्यान में रखा जाएगा.
5. जिन लोगों का टीके का दूसरा डोज बचा है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. इस घोषणा के तहत राज्य सरकार निजी अस्पताल, इंडस्ट्रियल एस्टेब्लिशमेंट, टीका उत्पादन करने वाली कम्पनियों से सीधे टीका खरीद सकती हैं.
बाजार में बिक्री के लिए टीके की कीमत पहले बतानी होगी
कंपनियों को तय कोटे के मुताबिक 50% वैक्सीन राज्यों और खुले बाजार में 1 मई से पहले पहुंचानी होगी। कंपनियों को इसकी कीमत पहले ही तय करनी होगी। इसके बाद राज्य सरकार, निजी अस्पताल, औद्योगिक इकाइयां कंपनियों से सीधे वैक्सीन खरीद सकेंगी। वैक्सीन लगाने वाले प्राइवेट संस्थानों को भी इसका चार्ज पहले से बताना होगा।
अभी चल रहा फ्री कोरोना वैक्सीनेशन जारी रहेगा
सरकार की तरफ से टीकाकरण अभियान पहले की तरह जारी रहेगा। इसके तहत प्राथमिकता वाले ग्रुप्स को फ्री में वैक्सीन लगाई जा रही है। इनमें हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल है।
वैक्सीनेशन के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करना होगा
सरकारी और प्राइवेट सेंटर पर होने वाला वैक्सीनेशन राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल रहेगा। वैक्सीनेशन के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। पहले की तरह कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। साथ ही, वैक्सीन लगने के बाद इसके गंभीर साइड इफेक्ट्स (एडवर्स इवेंट) की जानकारी भी देनी होगी। सेंटर पर वैक्सीन के स्टॉक और कीमत की जानकारी भी रियल टाइम देनी होगी।



