*✍️S.K.S कम्पनी मैं काम करते करते हो गया मोहब्बत और फिर बोलने लगे आकाश तुमको पसंद करता हूं शादी करूंगा कहकर, अपने किराए के रूम में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध, और फिर हो गया नौ दो ग्यारह, आखिरकार T I उत्तम साहू के जाल में फंसी ही गया,गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️S.K.S कम्पनी मैं काम करते करते हो गया मोहब्बत और फिर बोलने लगे आकाश तुमको पसंद करता हूं शादी करूंगा कहकर, अपने किराए के रूम में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध, और फिर हो गया नौ दो ग्यारह, आखिरकार T I उत्तम साहू के जाल में फंसी ही गया,गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…!!!*

भूपदेवपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर*….

दिनांक 21/07/2021 को थाना भूपदेवपुर में युवती द्वारा ग्राम नंदेली में रहने वाले आकाश महंत पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

पीड़िता बताई कि एस.के.एस. कम्पनी के केन्टीन में खाना बनाने का काम करने वाले आकाश महंत पिता अनिल महंत उम्र 19 साल निवासी ग्राम नंदेली से परिचय हुआ । दिनांक 17.02.21 को आकाश तुमको पसंद करता हूं शादी करूंगा कहकर और अपने किराए रूम में ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद से आकाश से मिलना जुलना बढ़ गया । आकाश भागकर शादी कर लेते हैं बोला तो उसे घरवालों की मर्जी से शादी करेंगे बोली । तब आकाश महंत अपने घरवालों को बताओ कहने पर अपने मम्मी पापा को बताई । घरवाले गांव के सरपंच, उप सरपंच को बताये तो बोले कि लॉकडाउन के बाद कोर्ट में शादी करा देगें । आकाश महंत भी कोर्ट में शादी करने को राजी था, तब से आकाश के किराए रूम में साथ रहती थी । दिनांक 21.06.21 के शाम आकाश कहीं चला गया, उसका मोबाइल भी बंद आया । तब घरवाले आकाश महंत के घर नंदेली गए तो उसके परिजन बोले कि यहां नही आया है, कहां गया हमें नही पता । युवती द्वारा आकाश पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और छोडकर भाग जाने को लेकर दिये गये आवेदन पत्र पर आरोपी आकाश महंत के विरूद्ध अप.क्र. 151/2021 धारा 376 भादवि दर्ज कर विवेचना में ‍लिया गया है । थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू लगातार आरोपी आकाश दीप महंत के गांव, घर आने की जानकारी मुखबिरों से ले रहे थे कि आज दिनांक 26/07/2021 को आरोपी आकाश दीप महंत पिता अनिल कुमार महंत ग्राम नंदेली थाना पुसौर के गांव आने की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button