*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: BJP नेता की बेटी से हैवानों ने किया गैंगरेप, फिर आंखें निकालकर कर दी हत्या…..2 दिन बाद मिला शव…*

झारखंड से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। बीजेपी नेता की बेटी के साथ पहले गैंगरेप किया गया, फिर आंखे निकाली और हत्या कर लाश को पेंड पर टांग दिया। घटना पलामू जिले की बतायी जा रही है। भाजपा नेता की 16 वर्षीय बेटी के साथ ये विभत्स घटना हुई है। पुलिस ने प्रदीप कुमार सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है.ये घटना उस वक्त घटी जब लड़की सुबह 10 बजे घर से बाहर गई थी. जब वो वापस नहीं आई, तब घरवालों ने सोमवार को अपनी तरफ से तलाशी शुरू कर दी. इसके बाद पांकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और पुलिस इस केस के साथ जुड़ गई. पुलिस पीड़िता को ढूंढने का प्रयास कर ही रही थी कि बुधवार को उन्हें लालीमाटी जंगल में पेड़ से लटका उसका शव मिला. इस बारे में मृतक लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी चार बेटी व एक बेटा है. इसमें हत्यारे ने बड़ी बेटी की हत्या कर दी.



