11 जून से इन रूट्स पर फिर से दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें... – RGH NEWS
देश

11 जून से इन रूट्स पर फिर से दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें…

नई दिल्ली।  से कई स्पेशल ट्रेनों को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे एक बार फिर ट्रेन सेवाएं शुरु कर रहा है। रेलवे आने वाली दिनों में और ट्रेन सेवाएं शुरु करने जा रही है। इन ट्रेन सेवाओं के जरिए उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा।

हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई के लिए 16 जून और राजकोट से समस्तीपुर के लिए और मुंबई से भागलपुर के लिए भी 16 जून से रेल अपनी सेवा देगी।
इसके अलावा रेलवे कई रूट्स पर फेरों में बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। रेलवे ने तय किया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन के लिए राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

11 से 18 जून के बीच चलाए जाएंगी।

11 जून से इटारसी-प्रयागराज के बीच ट्रेन सेवा शुरु हो जाएगी।
अहमदाबाद से समस्तीपुर के लिए 13 जून से ट्रेन सेवा शुरु होगी।
बांद्रा से गाजीपुर के बीच 14 जून से ट्रेन सेवा बहाल होगी।
देहरादून से कोटा के लिए 14 जून से ट्रेन अपनी सेवा देगी।
दिल्ली और आगरा कैंट के लिए भी 14 जून से ट्रेन सेवा देगी।
मुंबई से मंडुआडीह के लिए 15 जून से ट्रेन चलेगी।
कासगंज से कानपुर अनवरगंज के लिए 16 जून से ट्रेन सेवाए शुरु हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button