*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-रायगढ़ जिले के छोटे स्टेशनों पर आज से रुकेंगी पैसेंजर ट्रेनें... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-रायगढ़ जिले के छोटे स्टेशनों पर आज से रुकेंगी पैसेंजर ट्रेनें…

रेलवे ने 19 मई को एक आदेश जारी कर रायगढ़ के आसपास के छोटे स्टेशनों में पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को बंद कर दिया था। रविवार से बीआर पैसेंजर का छोटे स्टेशनों में ठहराव शुरू हो गया है। सोमवार से दूसरी लोकल ट्रेनों का ठहराव भी छोटे स्टेशनों पर शुरू कर दिया जाएगा। इससे कम दूरी पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है।

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के अंतर्गत आने वाले झाराडीह, राबर्टसन, भूपदेवपुर, किरोड़ीमलनगर, जामगांव और कोतरलिया स्टेशनों में स्पेशल गाड़ियों के ठहराव को लॉकडाउन तक अस्थायी रूप से बंद किया गया था। लेकिन रायगढ़ में 6 जून को जिला अनलॉक हो गया। लेकिन ट्रेनों के लिए लॉकडाउन जारी रहा। रविवार से बीआर पैसेंजर के साथ छोटे स्टेशनों में ट्रेनों के ठहराव को शुरू किया गया।

सोमवार से सभी लोकल पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव रायगढ़ के आसपास छोटे स्टेशनों में शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि छोटे स्टेशनों में ठहराव बंद होने से लोकल ट्रेनों में भीड़ घट गई थी। छोटे स्टेशनों में ठहराव होने के दूसरे ही दिन बीआर से लगभग 70 से अधिक पैसेंजर रायगढ़ में पहले दिन उतरे। बीआर, जेडी, टिटलागढ़, सहित अन्य लोकल मेमू में छोटे स्टेशन के ही यात्री सफर करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button