छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ में आज से वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू….*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेभर में 2 हजार टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। लोग किसी भी सेंटर में जाकर टीका लगवा सकते हैं। बता दें कि 18 से 45 उम्र के लोगों के लिए केंद्रों की बाध्यता खत्म किया गया है। वहीं देशभर में आज से निःशुल्क टीका लगाया जाएगा।इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार तैयारी की है। राज्य में अब आयु वर्ग के अनुसार अलग- अलग टीकाकरण केन्द्र नहीं होंगे। 18वर्ष की आयु से अधिक के सभी उम्र के लोग, अपनी सुविधानुसार कोविन पोर्टल से पंजीयन कर या फिर टीकाकरण केंद में जाकर भी पंजीयन करा वैक्सीन लगवा सकते हैं।



